SGRR एजुकेशन मिशन सहोदया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट यहां हुई आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक  | Pahad Plus
Breaking Newsआस-पड़ोसउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशहिमाचल
Trending

SGRR एजुकेशन मिशन सहोदया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट यहां हुई आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक 

SGRR Education Mission Sahodaya Inter-School Athletic Meet held here; students sensitized

SGRR एजुकेशन मिशन सहोदया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट यहां हुई आयोजित, विद्यार्थियों को किया जागरूक

देहरादून, ब्यूरो। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के तत्वावधान में गुरुवार को एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में सहोदया इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

SGRR Education Mission Sahodaya Inter-School Athletic Meet held here; students sensitized

इस एथलेटिक मीट की मेजबानी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, राजा रोड द्वारा की गई। आयोजन ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग एवं खेल भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनय मोहन थपलियाल, मनोज जखमोला एवं वीना रावत मैम उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजा रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या स्वाति शर्मा तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर एस. पी. जोशी भी मौजूद रहे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

एथलेटिक मीट के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं 4×100 मीटर रिले रेस सहित विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

स्पोर्ट्स ऑफिसर एस. पी. जोशी ने एथलेटिक मीट के शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा, गति, सहनशक्ति एवं टीम भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों प्रदीप नेगी, बिजेंद्र भट्ट, उत्तम नेगी, अमित पयाल, डी. एस. रावत, कमल किशोर तिवारी एवं विनोद ध्यानी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button