
मकान में आग लगने के बाद गांव में मची अफरा-तफरी…
उत्तरकाशी, उत्तराखंड: मोरी के अडोर पट्टी के सिरगा गांव में सोमवार देर रात को अचानक लगी आग से एक 3 मकान जल कर राख हो गये। इन मकानों में पांच परिवार रहते थे। आग से किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर राजस्व पटवारी टीम मंगलवार सुबह मौके लिए रवाना हो गई है। राजस्व टीम की ओर से आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात अडोर पट्टी के सिरगा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों में सो रहे थे कि अचानक सरदार सिंह पुत्र नत्थी सिंह के दुमंजिला मकान से आग की लपटे उठने लगी। लोगों ने घरों से पानी के बरतन लेकर घटनास्थल की ओर दौड पडे व आग बुझानें में जूट गये।
उधर, सूचना मिलने पर राजस्व टीम नुकसान का जायजा लेने मंगलवार सुबह सिरगा गांव पंहुंच गई। नायब तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि सोमवार आधी रात सिरगा गांव के पूर्तिगाड नामेतोक में अचानक लगी आग से सरदार सिंह पुत्र नत्थी सिंह, राजेंद्र लाल पुत्र रणजीत, सुरेंद्र लाल पुत्र रणजीत के दुमंजिला तीन मकान जल कर राख हो गये हैं,तीन मकानों में पांच परिवार रहते थे। सूचना पर राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
आपको बता बता दें कि उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक क्षेत्र में अक्सर आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार आगजनी के कारण लोगों ने अपनी जाने भी गंवाई हैं। वहीं इस बार लगी आग से ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। इन परिवारों के रहने की जगह भी नहीं बच पाई है। आगजनी के बाद से ग्रामीणों में शोक की लहर है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम से ओर से मौके पर हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।




