गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाला ये NH खुला, कई हाईवे और संपर्क मार्ग जगह जगह बंद; फंसे लोग

गढ़वाल कुमाऊं को जोड़ने वाला ये NH खुला, कई हाईवे और संपर्क मार्ग जगह जगह बंद; फंसे लोग
चमोली/थराली, ब्यूरो। बारिश के कारण उत्तराखंड के सैकड़ों लिंक रोड और कई राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बाधित हो रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से हालात कई जगह भयावह हो रहे हैं। कई बार भूस्खलन और पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे की चपेट में आने लोग मर रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बेनाकुली, पगलनाला, खचडू नाला, अनिमठ के पास बंद है। बदरीनाथ हाईवे बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से जगह-जगह बंद पड़ा है। चारधाम यात्रा पर आए लोगों के साथ ही स्थानीय लोग भी इससे जगह-जगह फंसे हुए हैं। लोग अपने गंतव्य तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बता दें कि कल देर रात से चमोली जिले में बारिश हो रही है। बदरीनाथ हाईवे को खोलने का कार्य जारी है। राजमार्ग अवरुद्ध और खुलने का सिलसिला लगातार जारी। कुछ जगह पर बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हालांकि बारिश के कारण आ रहे मलबे के कारण लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। एनएच समेत अन्य निर्माण एजेंसी की ओर से सड़कों पर आए मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। दूसरी ओर बेलकुची (टंगणी) के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
वहीं, पिण्डरघाटी की लाइफलाइन और गढ़वाल को कुमाऊँ से जोड़ने वाला ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बीती शाम 4 बजे से बाधित चल रहा था, जिसे अब खोल दिया गया है। नारायणबगड़ के समीप मौणा के पास में बारिश के चलते बड़े बड़े बोल्डर और मलबा आ गया था। इस स्थान पर बीआरओ 22 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क खोल पाया था। बीती शाम भी भारी बारिश के चलते इस मोटरमार्ग पर बड़े बोल्डरों के गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया।
यात्री रात होते होते भी सड़क खुलने का इंतजार करते रह गए लेकिन अंधेरा अधिक होने और लगातार पत्थर गिरने के चलते बीआरओ के लिए भी सड़क खोलना इतना आसान नहीं था। बीआरओ के आला अधिकारियों के मुताबिक सुबह से ही सड़क को खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात कर दी थी। अब यहाँ NH पर आवाजाही शुरू कर दी गई है।




