कॉमनवेल्थ बैडमिंटन मिक्स टीम चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक, फाइनल में मलेशिया ने हराया

कॉमनवेल्थ बैडमिंटन मिक्स टीम चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक, फाइनल में मलेशिया ने हराया
देहरादून, ब्यूरो। भारत की मिक्स बैडमिंटन टीम को बर्मिंघम, इंग्लॅण्ड में कल फाइनल में मलेशिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कड़ी टक्कर के बाद भी भारतीय बैडमिंटन मिक्स टीम मलेशिया के टीम को नहीं हरा पाई और भारत को मिक्स टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ I हालांकि अभी बैडमिंटन की सिंगल प्रतिस्पर्धा के मुकाबले भी हो रहे हैं। इसमें लक्ष्य सेन एक बार फिर से कड़ी टक्कर देते हुए दिख रहे हैं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

फाइनल में लक्ष्य सेन को आराम दिया गया था जिन्होंने सेमी फ़ाइनल में सिंगापुर के वर्ल्ड नम्बर एक लो किन को हराया था। भारत की तरफ से केवल सिन्धु ने अपना एकल मैच जीता I सात्विक व चिराग की जोड़ी को पुरुष युगल में , तेरेशा जोली व गायत्री गोपीचंद की जोड़ी महिला युगल में तथा श्रीकांत पुरुष एकल में हार गए I अन्य एकल मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं I लक्ष्य सेन को पहले मैच में बाई मिली है I
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इंडिया टीम के तेजतर्रार शटलर लक्ष्य सेन व भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार खिलाड़ियों, खेल प्रेमिओं सम्पूर्ण टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई प्रेषित की है I




