“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”… श्री साई खाटू श्याम मंदिर प्रेमनगर में भक्ति के मधुर भजनों में झूमे हजारों श्रद्धालु
"Baba Shyam is the support of the helpless"—thousands of devotees sway to melodious devotional hymns at the Shri Sai Khatu Shyam Mandir in Premnagar.

“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”… श्री साई खाटू श्याम मंदिर प्रेमनगर में भक्ति के मधुर भजनों में झूमे हजारों श्रद्धालु
देहरादून। प्रेमनगर स्थित श्री साई खाटू श्याम मंदिर, सर्वशक्ति सिद्ध पीठ में शनिवार 24 अक्टूबर को भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। भजन संध्या में एक से एक मधुर भजनों में श्रद्धालु झूमते नजर आए।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन सम्राट देवेन्द्र रावत, सुशील मेहरा (सहारनपुर) एवं भजन गायिका रश्मि जोशी ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” व “खाटू वाला श्याम” जैसे मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।
राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने कहा- ईश्वर से बड़ा कोई नहीं। जो व्यक्ति ईश्वर से भयभीत होकर जीवन जीता है, वह कभी गलत राह पर नहीं जाता। संसार में ईश्वर की इच्छा के बिना कुछ भी नहीं होता। हमें ईश्वर को सर्वशक्तिमान मानकर परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जुड़ने पर बुद्धि-विवेक में संतुलन बना रहता है और ईश्वर की कृपा व मानसिक शांति प्राप्त होती है।
मंदिर संस्थापक सुरेश चावला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब मनुष्य चारों ओर से निराश होकर बाबा श्याम की शरण में आता है, तो बाबा उसके सारे कष्ट हर लेते हैं। कलयुग में बाबा को हारे का सहारा होने का वरदान प्राप्त है, जिसे भक्त साक्षात अनुभव करते हैं।
“Baba Shyam is the support of the helpless”—thousands of devotees sway to melodious devotional hymns at the Shri Sai Khatu Shyam Mandir in Premnagar.
रात्रि 9 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेन्द्र सहगल, कांग्रेस नेता संग्राम सिंह पुंडीर, सुमित खन्ना सहित स्वीटी चावला, कार्तिक चावला,आचार्य प्रवीण नौटियाल, उमेश गुप्ता, कार्तिक बिरला, जगदीप राणा, सौरभ चौहान, फकीरचंद क्षेत्रपाल, कृष, विनायक, नीरज डिमरी, अनिल कुमार, रमा रस्तोगी, रहीमा डिमरी, संजीव जुयाल आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।







