कोरोना से नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला, आज 9 लोगों की मौत

देहरादून,उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले कम हो रहे हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता बढ़ा रहा है। आज रविवार को भी कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 585 नए संक्रमित दर्ज किए गए हैं। मामले घटना अच्छी बात है, लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। आज भी सबसे ज्यादा मौतें महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में हुई हैं। सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून में दर्ज किए गए हैं। देखें आज उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन…
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 84452
वहीं उत्तराखंड मे 65917 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये। अभी भी उत्तराखंड में 15712 केस एक्टिव
आज उत्तराखंड में कोरोना के (585) मामले सामने आये।
देहरादून 274
हरिद्वार64
पौड़ी21 उतरकाशी27 टिहरी16 बागेश्वर06
नैनीताल28 अलमोड़ा05
पिथौरागढ़33 उधमसिंह नगर16
रुद्रप्रयाग38 चंपावत03 चमोली54
आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 09




