
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
देहरादून, उत्तराखंड : कर्नाटक के वेल्लारी में 14 से 19 सितंबर तक हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के संजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है। उनके मेडल जीतने से सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
काशीपुर निवासी संजय ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने कई ब्रोंज मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने बताया कि साई सेंटर काशीपुर में उन्होंने बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी। बताया कि उनके पहले कोच हरजिंदर सिंह संधू थे। उन्होंने संजय को तराशा और वह आज इस लायक बने हैं। संजय के पिता प्रेमचंद और माता लक्ष्मी देवी ने भी उनका पूरा सहयोग किया। उनका परिवार खेती-बाड़ी करके अपना जीवन यापन चलाता है। संजय के भाई ने भी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग के दौरान उसका पूरा साथ दिया। उनके ब्रोंज मेडल जीतने पर परिजनों और सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ





