
देहरादून, उत्तराखंड: रायपुर थाना पुलिस ने चोरी की दो आरोपियों को चोरी के पूरे सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रायपुर पर दिनांक 17/10/21 को संध्या सूद पुत्री श्री विकास कुमार निवासी-222 डीएल रोड देहरादून द्वारा दिनाँक 16.10.2021 की रात्रि मे स्वंय की दुकान शिनॉय मीट जंक्शन मे अज्ञात चोर द्वारा 02 गैस सिलेण्डर व IITU CAMERA DBR व 01 एलईडी व 7-8 हजार लगभग चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे सम्बन्ध मे प्रा0पत्र दिया,दाखिल प्रा0पत्र के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0स0-547/21 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
उक्त चोरी के सम्बन्ध मे थानाध्याक्ष/पुलिस उपाधिक्षक (प्रशिक्षु) रायपुर द्वारा अवगत कराया गया एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना/चोरी का शीघ्र अनावरण करने हेतू आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये। निर्गत आदेश-निर्देशो के अनुक्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया “नगर” देहरादून द्वारा समीक्षा कर उक्त घटना/चोरी के अनावरण को दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया एवं श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदया “नेहरू कॉलोनी” देहरादून के निकट पर्यवेक्षण व देख-रेख मे थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई ।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही….
थाना राजपुर पर गठित टीम द्वारा सर्वप्रथम मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये समान व नकदी की बरामदगी एंव अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतू उच्चस्तरीय सुरागरसी व पतारसी करते हुए खास व स्थानीय मुखबिर नियुक्त कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गय तथा थाना क्षेत्र मे स्थापित सीसीटीवी कैमरो की फुटैज की जाँच पडताल की गई । उच्चाधिकारी-गणो द्वारा दिये गये मार्गदर्शन व योजनान्तर्गत व दिशा-निर्देशो के परिणाम स्वरूप गठित टीम को स्थापित सूचना तन्त्र के माध्यम से प्राप्त सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभि0 को दिनाँक 18.10.2021 को अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया माल, अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद की गई तथा विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 457/411 आईपीसी की वृद्धि की गई ।
रायपुर पुलिस के अनुसार पूछताछ की गई तो अभियुक्त अनुराग पुत्र अरविन्द द्वारा बताया गया की मै उपरोक्त दुकान मे कार्य करता हूँ, तथा दुकान मालिक की अनुपस्थिति व मौके का फायदा उठाकर मैने अपने दोस्त संदीप कुमार को बुलाया व उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आज चोरी का समान बेचने जा रहा था तो आप ने पकड लिया है एवं जो नकदी हमने चोरी की थी वो रूपया हमने खर्च कर दिया बाकी समान अपने बरामद कर लिया है।
अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0स0-547/21 धारा 380/457/411 आईपीसी का विवरण…
1-अनुराग पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम पूरणपुर थाना नादी फैक्ट्री जिला ऊधम सिंह नगर हाल C/O विकास कुमार नि0 222 DL रोड देहरादून उम्र -29 वर्ष
2-संदीप कुमार पुत्र टीकम सिंह निवासी मदनपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष
बरामदगी विवरण
1. डी0बी0आर0 CP Plus काले रंग का,
2. 01 TFT/LED TV (Secureye कम्पनी का )
3.एक cp plus कम्पनी का पावर सप्लाई माडल नं0 CP-DPS-MD 50-12D,
4. दो (2) कामर्शियल गैस सिलेण्डर भारत कम्पनी
पुलिस टीम थाना रायपुर:-
01-प्रभारी थाना/CO UT श्री स्वपनिल मुयाल
01-उ0नि0 श्री वेदप्रकाश
02-कानि0 1036 दिग्पाल सिंह,
03-कानि0 1305 नरेन्द्र रावत,
04-कानि0 1454 मंजीत सिंह




