Breaking News…रानीपोखरी में पूर्व सैनिक ने पहले पत्नी फिर खुद को गोली से उड़ाया
डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात आई सामने

सनसनीखेज वारदात सामने आने से इलाके फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून/डोईवालाः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रानीपोखरी के भोगपुर रोड स्थित रखवाल गांव में एक पूर्व सैनिक ने अपने घर में पहले लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मारी उसके बाद खुद भी गोली मारकर दोनों की जीवनलीला समाप्त कर दी। डबल मर्डर केस सामने आने के बाद इलाके सनसनी फैली है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात की सूचना मिले पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मौके पर वारदात के कारणों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। रानीपोखरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर-इठरना मार्ग पर रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली (58) और पत्नी कुसुम कृषाली (55) की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक का घर रखवाल गांव भोगपूर्व मार्ग पर स्थित है। पूर्व सैनिक ने पत्नी और खुद को क्यों गोली मारी, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।




