योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन बैडमिंटन ओपन-2022...सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन
Breaking Newsआस-पड़ोसउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशसमाजस्पोर्ट्स
Trending

योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन बैडमिंटन ओपन-2022…सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

देहरादून, उत्तराखंड: 8 से 13 मार्च तक मुएल्हीम, जर्मनी में आयोजित योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन -2022 वर्ल्ड के 12 वें नम्बर के खिलाड़ी अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन कर प्री कवार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर 5 व ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता अन्थोनी गिन्टिंग को आसानी से 21-7 व 21-9 से हराकर कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया I

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पहले चक्र में लक्ष्य ने थाईलैंड के खिलाड़ी केन्ताफोंन वान्ग्चारोंन को 21-6 व 22-20 से हराया था।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक व इंडिया ओपन का ख़िताब अपने नाम करने के साथ उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कवार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला हमवतन एच एस प्रोनोय से होगा I

लक्ष्य से के साथ भारतीय कोच के रूप में उनके पिता डी के सेन हैं I

जर्मन ओपन के बाद लक्ष्य से इंग्लैंड में 16 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाले प्रतिष्टित आल इंग्लॅण्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप मेंप्रतिभाग करेंगे I

पिछली बार लक्ष्य आल इंग्लॅण्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के कवार्टर फाइनल में में पहुचे थे I

लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने लक्ष्य व उनके कोच व पिता डीके सेन को बधाई देते हुए आगामी कवार्टर फाइनल मैच के लिए बधाई दी है I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button