अतिवृष्टि के बाद इस नदी के टापू पर फंसे छिद्दरवाला के लोग, ऐसे निकाला सकुशल बाहर

जनपद देहरादून- छिद्दरवाला में सोंग नदी के टापू पर फंसे लोगों का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू
अतिवृष्टि के बाद इस नदी के टापू पर फंसे छिद्दरवाला के लोग, ऐसे निकाला सकुशल बाहर; देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में बुधवार को अतिवृष्टि के बाद कई नदियां और नाले उफान पर बहने लगे। देहरादून के छिद्दरवाला गांव के 2 लोगों को एसडीआरएफ ने बड़ी मशक्कत के बाद सौंग नदी के टापू से सकुशल बाहर निकाला।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
आपको बता दें कि विगत 5 जुलाई 2023 को आपदा नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि अतिवृष्टि से छिद्दरवाला में सौंग नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण 02 लोग नदी पर बने टापू में फंस गए हैं।
इस सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय फ्लड रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

SDRF टीम द्वारा अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर बिना समय गंवाए राफ्ट की सहायता से टापू पर फंसे व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें सकुशल राफ्ट में बैठाकर नदी के पार लाया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति
1 . विक्की पुत्र श्री चंद्रवीर सिंह, उम्र 38, छिदरवाला
2. राजेश पुत्र बलेश्वर उम्र 28 छिदरवाला ।




