
- *अनुशासनहीनता पर एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह का कड़ा रुख*
- *चौकी इंचार्ज समेत चार सिपाही किए सस्पेंड*
- *आईपीएस प्रशिक्षु निहारिका तोमर के व्यावहारिक थाने के स्वतंत्र प्रभारावधि पूर्ण होने पर 30-08-2023 से इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल होंगे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की*
- *अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, वर्दी पहनी है तो उसके प्रति जवाबदेह भी रहना होगा :: एसएसपी हरिद्वार*
अनुशासनहीनता पर ये चौकी इंचार्ज समेत 4 सिपाही किए सस्पेंड, इन्हें मिलेगी रुड़की कोतवाली की कुर्सी; हरिद्वार जनपद में पुलिसकर्मियों के अनुशासनहीन आचरण पर एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए निम्न अधिकारी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है–
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
1) चौकी इंचार्ज शान्तरशाह हेमदत्त भारद्वाज
अपहरण जैसी जघन्य घटना की तहरीर एवं प्रकरण के संबंध में गुमराह करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करना आदि
2) कांस्टेबल चालक निलय यादव
23-08-2023 को थाना सिडकुल से पुलिस लाइन स्थानांतरण के दौरान थाना स्टाफ एवं थाना अध्यक्ष के प्रति अशोभनीय भाषा व आपत्तिजनक व्यवहार करने के कारण
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
3- आरक्षी रिपेन्द्र कैंतुरा
4- आरक्षी मोहन
5- आरक्षी मनोज डोभाल
आरक्षी रिपेन्द्र कैंतुरा के ड्यूटी पर न होने के दौरान सड़क मार्ग में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर आमजन से हुए विवाद जिसके फलस्वरुप थाना सिडकुल में तैनात आरक्षी मोहन एवं आरक्षी मनोज डोभाल द्वारा व्यक्ति को थाने पर लाकर बिना थाना अध्यक्ष के संज्ञान में लाए एवं दिवस अधिकारी को गुमराह करते हुए 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर छोड़ना जिससे पुलिस की आमजन में छवि धूमिल होने के कारण
इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल होंगे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की
कोतवाली रुड़की का स्वतंत्र प्रभार देख रहीं आईपीएस (प्रशिक्षु) निहारिका तोमर के 28-05-2023 से व्यावहारिक प्रशिक्षण के अंतर्गत 12 सप्ताह का ग्रामीण क्षेत्र थाने का स्वतंत्र प्रभार के प्रशिक्षण की अवधि 20-08-2023 को पूर्ण होने के फलस्वरुप निरीक्षक मनोज मैनवाल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की नियुक्त किया जाता है। आईपीएस प्रशिक्षु निहारिका तोमर द्वारा 30-08-2023 से जनपद के शेष व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किए जाएंगे एवं तत्पश्चात 30-08-2023 से निरीक्षक मनोज मैनवाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के दायित्वों का पूर्ण रूपेण पालन किया जाएगा।




