यहां 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फोर्ड कार, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल, SDRF ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू
A Ford car plunged into a 100-meter-deep gorge here; one person died and two were critically injured. The SDRF carried out a rescue operation involving strenuous effort.

यहां 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फोर्ड कार, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल, SDRF ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू
विगत 2 अक्टूबर 2026 को SDRF पोस्ट त्यूणी जनपद देहरादून को कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चिल्लाड़ नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम कांस्टेबल नवीन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
Ford car plunges into 100-meter-deep gorge in Tyuni; 1 dead, 2 critically injured; SDRF carries out rescue operation after strenuous effort.
घटनास्थल पर पहुंचने पर SDRF टीम ने देखा कि वाहन संख्या UP37P6641 (फोर्ड कार) चकराता मोटर मार्ग से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 3 व्यक्ति सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दो व्यक्ति घायल अवस्था में वाहन के पास फंसे हुए थे।
घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण था। SDRF जवानों द्वारा अत्यंत सावधानी एवं साहस के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम ने कठिन परिस्थितियों में काफी कड़ी मशक्कत करते हुए मृतक के शव तथा दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के उपरांत दोनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से CHC त्यूणी भेजा गया। मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
- मृतक का विवरण: दुर्गेश चौधरी, उम्र 39 वर्ष।
घायलों का विवरण
1. सुनील मंडल, उम्र 27 वर्ष।
2. ऋषभ, निवासी देहरादून।









