कांग्रेस ने चंपावत में गहतोड़ी को उतारा मैदान में, स्थानीय के साथ ही महिला कार्ड की रणनीति

देहरादून, ब्यूरो। चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां भाजपा के प्रत्याशी हैं, वहीं कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बता दें कि निर्मला गहतोड़ी पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री (राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद उपाध्यक्ष) रह चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से निर्मला गहतोड़ी को चंपावत उपचुनाव में उतारा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले चंपावत से कैलाश चंद्र गहतोड़ी ही विधायक थे जिन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा की सीट छोड़ी थी। एक दिन पहले ही भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा से हार गए थे। उसके बाद भी भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री की गद्दी सौंपी। मुख्यमंत्री की गद्दी पर बने रहने के लिए उन्हें विधानसभा में सदस्यता ग्रहण करनी जरूरी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस जहां महिला चेहरे को और स्थानीय गहतोड़ी परिवार से ही प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है वही सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री की गद्दी पर रहते हुए चुनाव लड़ रहे हैं। कौन किस को पटखनी देगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल दोनों ही पार्टियां इस उपचुनाव में अपनी अपनी जीत को निश्चित बता रही हैं।




