Sports News: 10वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में UK के एथलीटों ने झटके 7 पदक
Breaking Newsआस-पड़ोसउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशसमाजस्पोर्ट्स
Trending

Sports News: 10वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में UK के एथलीटों ने झटके 7 पदक

Sports News: 10वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में UK के एथलीटों ने झटके 7 पदक; 14 -15 फरवरी को रांची में आयोजित हुई 10 वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप – 2023 के आखिरी दिन संपन्न हुए 35 किलोमीटर रेस वाकिंग पुरुष वर्ग में नैनीताल जिले के श्री चंदन सिंह ने 2 घंटे 36 मिनट 55 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, 35 किलोमीटर रेस वाकिंग महिला वर्ग में काशीपुर, उधम सिंह नगर जिले की कुमारी पायल ने 3 घंटे 5 मिनट 43 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक प्राप्त किया। श्री चंदन सिंह के प्रशिक्षक श्री अनूप बिष्ट तथा कुमारी पायल के प्रशिक्षक श्री चंदन सिंह नेगी हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Sports News: 10वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में UK के एथलीटों ने झटके 7 पदक

के जे एस कलसी, सचिव – उत्तराखंड एथलेटिक्स ने बताया कि इस प्रतियोगिता की समाप्ति पर उत्तराखंड के एथलीटों ने दो स्वर्ण पदक के साथ कुल 7 पदक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम पूरे भारत देश में रोशन किया। इन सभी की उपलब्धियों पर विजेता खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को उत्तराखंड के समस्त खेल प्रेमियों द्वारा बहुत-बहुत बधाइयां।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button