केदारताल क्षेत्र में लापता 7 ट्रैकर और 1 गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से की गई रेकी; SDRF ने चलाया सर्च अभियान | Pahad Plus
Breaking Newsआस-पड़ोसउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशहिमाचल
Trending

केदारताल क्षेत्र में लापता 7 ट्रैकर और 1 गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से की गई रेकी; SDRF ने चलाया सर्च अभियान

Search continues for 7 trekkers and 1 guide missing in the Kedartal region; an aerial reconnaissance was conducted via helicopter, and the SDRF has launched a search operation.

केदारताल क्षेत्र में लापता 7 ट्रैकर और 1 गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से की गई रेकी; SDRF ने चलाया सर्च अभियान

उत्तरकाशी/देहरादून, ब्यूरो। जनपद उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में 7 ट्रैकर्स एवं 1 गाइड के लापता होने की सूचना पर SDRF द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार लापता ट्रैकर्स एवं गाइड की तलाश के लिए विशेष माउंटेनियरिंग टीम को अभियान में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि SDRF की गंगोत्री टीम द्वारा पूर्व में भी केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी की गई थी, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी एवं विषम परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को आगे बढ़ाने में कठिनाई आ रही थी। इसके दृष्टिगत हेलीकॉप्टर के माध्यम से क्षेत्र की हवाई रेकी एवं सर्च करने का निर्णय लिया गया।

Search continues for 7 trekkers and 1 guide missing at Kedartal; SDRF has launched a search operation, and a reconnaissance mission was conducted via helicopter.

इसी क्रम में SDRF के दो जवान हेड कांस्टेबल रवि चौहान एवं कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल पहुंचे। इसके उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई। इस दौरान क्षेत्र में लापता ट्रैकर्स अथवा उनके टेंट आदि के कोई स्पष्ट दृश्य संकेत नहीं मिल पाए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वहीं, अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक अतिरिक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू एवं पर्वतारोहण उपकरणों के साथ रवाना हो चुकी है, ताकि परिस्थितियों के अनुकूल होने पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ाया जा सके।

वर्तमान में संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button