World एथलेटिक्स रेस वाकिंग टूर्नामेंट में दम-खम दिखाएगा MP Sports कॉलेज का ये एथलीट

World एथलेटिक्स रेस वाकिंग टूर्नामेंट के एमपी स्पोर्ट्स काॅलेज के सूरज पंवार का चयन
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के नाम में एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीट सूरज अब स्पेन में भी अपना जलवा बिखेरते हुए दिखेंगे। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के कई होनहार अलग-अलग खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। एथलीट सूरज स्पेन में World एथलेटिक्स रेस वाकिंग टूर्नामेंट, 2022 अपनी प्रतिभा का लोहा लेते हुए दिखेंगे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में संचालित सेन्टर ऑफ एक्सलेन्स खेल एथलेटिक्स के खिलाड़ी सूरज पंवार का चयन स्पेन में होने जा रहे World एथलेटिक्स रेस वाकिंग टूर्नामेंट, 2022 के लिए हुआ है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज की प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि इस प्रतियोगिता का अयोजन 28 मई, 2022 को ला करूना, स्पेन में हो रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के सेन्टर ऑफ एक्सलेन्स के खिलाड़ी सूरज पंवार उत्तराखण्ड राज्य से इस वैश्विक स्तर के टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले एक मात्र खिलाड़ी हैं। उनके चयन से उत्तराखण्ड राज्य एवं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून का नाम रोशन किया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सूरज पंवार के इस वैश्विक स्तर के टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए प्रधानाचार्य, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, अनुप बिष्ट, उपक्रीडा अधिकारी व प्रशिक्षक सेन्टर ऑफ एक्सलेन्स के साथ ही समस्त कॉलेज परिवार ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।




