Goa National Games 2023: बैडमिंटन ने उत्तराखंड को दिलाया पहला पदक, राष्ट्रीय खेलों में ये शटलर चमके

Goa National Games: बैडमिंटन ने उत्तराखंड को दिलाया पहला पदक, राष्ट्रीय खेलों में ये शटलर चमके
देहरादून, ब्यूरो। विगत 9 अक्टूबर 2023 से गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड को पहला पदक दिलाया । उत्तराखण्ड की पुरुष टीम में चिराग़ सेन , आदित्य जोशी , बोधित जोशी , चयनित जोशी ,ध्रुव रावत , ध्रुव नेगी , ध्रुव नेगी ,हिमांशु तिवारी , अंश नेगी व सोहेल अहमद थे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कोच डी के सेन के निर्देशन में एकजुट होकर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किया । टीम मैनेजर के रूप में निर्मला सेन थी । उत्तराखण्ड की टीम ने दिल्ली की टीम को ३-२ से हराकर कांस्य पदक जीता। पहले एकल में उत्तराखण्ड के चिराग़ सेन को दिल्ली के कार्तिकेय गुलशन १८-२१ व १४-२१ से हार का शामना करना पड़ा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
दूसरे एकल में आदित्य जोशी ने दिल्ली के अर्जुन रेहानी को २१-१७ व २१-१९ से हराया। पहले युगल में उत्तराखंड की जोड़ी चिराग़ सेन व ध्रुव रावत ने दिल्ली की जोड़ी कौस्तुभ व स्वर्ण राज बोरा को सीधे सेटों में २१-१९ व २१-१६ से हराया था।
तीसरे एकल में उत्तराखण्ड के ध्रुव रावत ने दिल्ली के अभिन्न वशिष्ठ को १६-२१,२१-११ व २१-१४ से हराया था। दूसरे युगल में उत्तराखण्ड की जोड़ी चयनित जोशी व शशांक छेत्री को दिल्ली की जोड़ी हर्ष राणा व निथिन कुमार से २१-२३ व १४-२१ से हार का शामना karna पड़ा।
उत्तराखण्ड कड़े मुक़ाबले में 3-2 से जीता। इससे पूर्व उत्तराखण्ड की टीम को कर्नाटक से 1-3 टीम को हार का शामना करना पड़ा। उत्तराखण्ड ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के टीम चैंपियनशिप में पहली बार पदक प्राप्त किया है। इससे पूर्व पिछले राष्ट्रीय खेल , गुजरात में महिला एकल में उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने भी कांस्य पदक जीत था।
अदिति भट्ट एक बार फिर गोवा राष्ट्रीय खेलों में भी कल से एकल में चुनौती पेश करेगी
उत्तराखण्ड की टीम देश की ६ टीमों में से एक थी जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिये क्वालीफाई किया था । राष्ट्रीय खेलों में केवल ६ टीमों का चयन होता है ।
उत्तराखण्ड की पुरुष बैडमिंटन टीम अगस्त माह में कलकत्ता में आयोजित ईस्ट ज़ोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी थी।
उत्तराखण्ड टीम के प्रथम बार राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार , उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के महासचिव डी के सिंह सहित समस्त खिलाड़ियों , व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों व उनके कोच डी के सेन व मैनेजर निर्मला सेन को बधाई प्रेषित की है।




