बीमा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले 4 दलाल उत्तराखंड एसटीएफ ने दबोचे

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड एसटीएफ ने बीमा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ये लोगों से बीमा करवाने के नाम पर ठगी करने में माहिर हैं। उत्तराखंड एसटीएफ ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
उत्तराखंड STF ने किया फर्जी बीमा बनाने वाले दलालों का खुलासा।
मामलें में चार दलाल नीरज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, महमूद और मंसूर को एसटीएफ ने किए गिरफ्तार।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
परिवहन वाहनों का करवाया जाता था फर्जी बीमा।
दोपहिया वाहनों का शुल्क जमा कर चारपहिया वाहनों का करवाते थे बीमा।
ऑनलाइन बीमा में तकनीकी कमियों के फायदा उठा राजस्व की करते है चोरी।
ऑनलाइन कॉमर्शियल और अन्य बीमा में तकनीकी कमी को STF ने पकड़ा।
कोतवाली डालनवाला में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज।
देश भर में बड़े घोटाले और राजस्व चोरी का अंदेशा,STF ने शुरू की जांच।
घोटाले की संवेदनशीलता देखते हुए परिवहन और सेल्स टैक्स विभाग को पत्राचार किया जा रहा है ।




