जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दून में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश | Pahad Plus
Breaking Newsआस-पड़ोसउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशहिमाचल
Trending

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दून में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Watershed Minister Ram Singh Kaida held a review meeting with watershed department officials and issued instructions to accelerate development works.

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दून में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड के जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने  देहरादून में जलागम निदेशालय सभागार में जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराए जाएं।

Watershed Minister Ram Singh Kaida held a review meeting with watershed department officials and issued instructions to accelerate development works.

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को समय पर मिल सके। इस दौरान सचिव दिलीप जावलकर, परियोजना निदेशक कहकशां नसीम सहित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button