केदारताल ट्रैक रेस्क्यू अभियान: एक और महिला का शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड उत्तरकाशी पहुंचाया
Kedartal Trek Rescue Operation: Body of another woman recovered; transported by helicopter to Matli helipad in Uttarkashi.

केदारताल ट्रैक रेस्क्यू अभियान: एक और महिला का शव बरामद, हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड उत्तरकाशी पहुंचाया
उत्तरकाशी, 4 नवंबर 2026। केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में संचालित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF व NIM की टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान एक और शव बरामद किया गया, जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचाया गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इस प्रकार अब तक रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 2 पुरुष एवं 2 महिलाएं शामिल हैं।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
Kedartal Trek Rescue Operation: Body of another woman recovered; transported by helicopter to Matli helipad in Uttarkashi.
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं। शेष लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान निरंतर जारी है।









