नीली बत्ती लगी आर्टिगा कार से फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त अरेस्ट, ठगी करने की फिराक में था बिजनौर का शातिर | Pahad Plus
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेश
Trending

नीली बत्ती लगी आर्टिगा कार से फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त अरेस्ट, ठगी करने की फिराक में था बिजनौर का शातिर

Fake Assistant Commandant arrested in an Ertiga car fitted with a blue beacon; the cunning man from Bijnor was planning to commit fraud.

  • डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार
  • नीली बत्ती लगी आर्टिगा कार से फर्जी अस्सिटेन्ट कमाण्डेट अरेस्ट, ठगी करने की फिराक में था बिजनौर का शातिर
  • अभियुक्त से नीली बत्ती लगी आर्टिगा कार व आरपीएफ की पी-कैप हुई बरामद

देहरादून, ब्यूरो। अपराधियो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कोतवाली डोईवाला पुलिस व आरपीएफ देहरादून की संयुक्त टीम को 5 नवंबर 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति जो खुद को आरपीएफ मे वरिष्ठ अधिकारी बता रहा है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास रेलवे लाईन के समीप चैकिंग के दौरान आर्टिंगा वाहन, जिसमे नीली बत्ती लगी थी व कार के डैशबोर्ड पर आरपीएप की पीकैप भी रखी थी।

वाहन में एक संदिग्ध व्यक्ति जो खुद को आरपीएफ मे सहायक सुरक्षा आयुक्त (AC) मुरादाबाद मंडल बताकर चालकों व आने जाने वाले लोगों पर रौब झाड़ते हुए किसी प्रकार की ठगी अथवा फर्जीवाडा करने की फिराक मे प्रतीत हो रहा था, इस व्यक्ति से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा अपना नाम स्मित कुमार पुत्र राजीव शर्मा निवासी: ग्राम शिवाला कला, पोस्ट ऑफिस शिवाला कला, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) बताया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पूछताछ मे उसने अधिकारी होने के सम्बन्ध मे कोई पहचान पत्र उपलब्ध नही कराया। पुलिस टीम द्वारा मंडल मुख्यालय आरपीएफ से इस सम्बन्ध मे जानकारी की तो इस नाम से कोई अधिकारी होना प्रकाश मे आया। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आरपीएफ में नियुक्त अधिकारी नहीं है और कर्जे में डूबे होने के कारण लोगों पर रौब दिखाकर आसानी से पैसा कमाने के लिए फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था।

उक्त व्यक्ति द्वारा किये जा रहे अपराध के दृष्टिगत डोईवाला पुलिस व आरपीएफ टीम द्वारा स्मित कुमार उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व नीली बत्ती लगी मारुति सूजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नं0 UK 07 HQ 2387) को सीज कर कोतवाली डोईवाला पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0स0 343/2026 धारा 204/205 बीएनएस पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है, अभियुक्त के आफराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button